फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ट्रक ने महिला को कुचला

Sun, 11 Oct 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव सिकरेड़ा के सामने मिनी ट्रक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक में सवार एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जबकि चालक फरार हो गया। मृतका के पुत्र की ओर से दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


ग्राम सिकरेड़ा निवासी रामप्रसाद की पत्नी कमला (55) जरूरी कार्य के लिए शनिवार सुबह हाईवे पर आई थी। इसी दौरान बिजनौर की ओर से आ रहे तेज गति मिनी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

गंभीर घायल महिला ने दुर्घटना के कुछ ही समय बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मौका पाकर ट्रक चालक फरार हो गया जबकि ग्रामीणों ने ट्रक में सवार रजाउल निवासी नजीबाबाद को पकड़ लिया।
विज्ञापन


वह नजीबाबाद से सवारी के रूप में आ रहा था। पुलिस ने जानकारी मिलने पर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

खड़े ट्रक में कार घुसी, युवक की मौत
रतनपुरी/खतौली। मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव काजीपुर निवासी सुशील कुमार (28) पुत्र दीपचंद्र शनिवार सुबह करीब  चार बजे कार से सहारनपुर के लिए जा रहा था।

थाना रतनपुरी क्षेत्र में हाईवे पर खड़े ट्रक में कार जा घुसी। हादसे में सुशील की मौके पर ही मौत हो गई और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बमुश्किल कार से बाहर निकाला।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की जेब से निकली डायरी में लिखे मोबाइल नंबर के माध्यम से परिजनों को खबर दी। परिजनों के आने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें