भिवानी सिविल लाइन पुलिस थाना मेें दी शिकायत में नया बाजार नीम चौक क्षेत्र निवासी अजीत कुमार ने बताया कि उसकी नया बाजार क्षेत्र में दुकान है। उसने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर उसने घंटाघर स्थित ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स से पांच लाख रुपये निकलवाए थे।
भिवानी के नया बाजार क्षेत्र निवासी एक व्यापारी की स्कूटी की डिग्गी से पांच लाख रुपये चोर ले उड़े। व्यापारी कुछ देर पहले ही बैंक से रुपये निकलवाकर स्कूटी से घर पहुंचा था। उसने डिग्गी से पैसे नहीं निकाले थे। इसी दौरान चोर नकदी पर हाथ साफ कर ले उड़े। फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस को दी वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस, चॉबी से खोली गई स्कूटी की डिग्गी
सिविल लाइन पुलिस थाना मेें दी शिकायत में नया बाजार नीम चौक क्षेत्र निवासी अजीत कुमार ने बताया कि उसकी नया बाजार क्षेत्र में दुकान है। उसने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर उसने घंटाघर स्थित ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स से पांच लाख रुपये निकलवाए थे। उसने पांच लाख रुपये और अपने बैंक की पास बुक की कॉपी स्कूटी की डिग्गी में रख दी थी।
व्यापारी ने शक जताया उसका पीछा कर डिग्गी से उड़ाए रुपये, चंद मिनटों में ही दिया वारदात को अंजाम
वह घर के बाहर अपनी स्कूटी खड़ी कर अंदर चला गया। थोड़ी देर बाद ही जब उसने अपनी बैंक पास बुक निकालने के लिए डिग्गी खोली तो पांच लाख रुपयों से भरा थैला गायब मिला। व्यापारी ने शक जताया है कि बैंक से ही उसका किसी ने पीछा किया है और फिर यहां वारदात को अंजाम दिया है। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस को दी गई है।
फिलहाल आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल नकदी चोर का पता लगाने की कोशिश में जुटी है। दिनदहाड़े व्यापारी की स्कूटी की डिग्गी से भीड़ भरे इलाके से पैसा चोरी की वादात के बाद से व्यापारियों में भी रोष है।