फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में नहाने गई महिला को लगा करंट, मौत

Thu, 01 Sep 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बापोड़ा गांव में बाथरूम में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।  महेंद्रगढ़ के खुड़ाना गांव निवासी करीब 50 वर्षीय महिला रमेश कुमारी अपने मायके बापोड़ा गांव में आई हुई थी। वीरवार सुबह करीब नौ बजे वह नहाने के लिए बाथरूम में गई। काफी समय तक बाहर नहीं आई तो परिजन परेशान होने लगे।
विज्ञापन


अंदर जाकर देखा तो महिला जमीन पर गिरी थी। तुरंत उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के भाई मनबीर ने बताया कि बाथरूम में करंट आया हुआ था। जिस कारण उसकी बहन को करंट लगा और उसकी मौत हुई। परिजनों ने बताया कि रमेश रक्षाबंधन पर अपने घर आई थी और बृहस्पतिवार को वापस जाना था कि यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

मामले में सदर थाना से जांच अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि करंट लगने से महिला रमेश की मौत हुई है। मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें