फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: ओलंपियन बॉक्सर विजेंद्र सिंह के बड़े भाई मनोज बैनीवाल समेत दो पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Sun, 09 Jan 2022 11:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

एक व्यक्ति को 190 वर्ग गज का प्लाट बेचने के बाद भूमि किसी दूसरे को बेचने का आरोप है। चरखी दादरी के गांव छपान निवासी ने केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विजेंद्र सिंह के बड़े भाई मनोज बैनीवाल सहित उसके साझेदार प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ हरियाणा के भिवानी सदर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। उन पर एक व्यक्ति को 190 वर्ग गज का प्लाट बिक्री करने के बाद भूमि किसी दूसरे को बेचने का आरोप है। 

विज्ञापन


सदर पुलिस को दी शिकायत में चरखी दादरी क्षेत्र के गांव छपार निवासी अनिल कुमार ने बताया कि 2013 में उसे एक प्लॉट की जरूरत थी। उसने प्लॉट लेने के लिए प्रॉपर्टी डीलर गांव कालुवास निवासी मनोज बैनीवाल व दामदतकान गली निवासी जयकिशन शर्मा से संपर्क साधा। इन दोनों ने उसे हांसी रोड की देव नगर कॉलोनी में 190 वर्गगज का प्लॉट देने का फुल पेमेंट एग्रीमेंट करा दिया।

उसके बाद उसने 30 अप्रैल 2013 को 3800 रुपये प्रति गज के हिसाब से प्लॉट की सात लाख 21 हजार रुपये का जयकिशन शर्मा ने इकरार नामा तैयार कराया और उसी समय पूरी राशि का भी भुगतान कर दिया। उसे प्लॉट की पूरी रकम करार के साथ-साथ प्लॉट का नक्शा भी दिया गया। इसके बाद एग्रीमेंट के मुताबिक मनोज कुमार ने 22 अगस्त 2014 में शिकायतकर्ता की मां कृष्णा देवी के नाम रजिस्ट्री भी करा दी।
विज्ञापन


जिसका इंतकाल नंबर भी उन्हें मिल गया, लेकिन मनोज और जयकिशन ने मिलकर उसके साथ जालसाजी और धोखाधड़ी करते हुए नक्शे के मुताबिक प्लॉट पर कब्जा नहीं दिलाया। दोनों आरोपी उसे झांसा देते रहे कि उसे 190 वर्गगज का प्लॉट नक्शा मुताबिक दिला देंगे और उसके चक्कर कटवाते रहे। बाद में उसे एक प्लॉट बता दिया, जिस पर उसने चहारदीवारी और गेट लगा दिया।

उसी प्लॉट को मनोज बैनीवाल ने किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया। उसने इस प्लॉट पर 50 हजार रुपये खर्च कर दिए थे। इस प्लॉट पर प्रेमनगर निवासी नरेश को काबिज करा दिया। इस संबंध में उसने सदर पुलिस को शिकायत दी तो फिर उसे उसी प्लॉट पर काबिज करा दिया। इसके बाद उसने 70 हजार रुपये खर्च कर कमरा बना दिया, मगर फिर से उसके प्लॉट को किसी दूसरे का बताकर उसे वहां से हटा दिया और उसके साथ लगातार साजबाज होकर धोखा करते रहे। इसकी शिकायत उसने फिर पुलिस को दी। 

पुलिस ने अनिल कुमार की शिकायत पर गांव कालुवास निवासी मनोज बैनीवाल व रामदतकान गली निवासी जयकिशन शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। दोनों ही प्रॉपर्टी डीलर हैं और अनिल को बेचा हुआ प्लॉट किसी दूसरे को बेचा गया है। इस मामले की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। - जयसिंह, एसएचओ, सदर पुलिस थाना भिवानी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें