फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में वारदात: फाग के दिन उधार लिए रुपये देने के लिए युवक को बुलाया, पीट-पीटकर मार डाला, मां को देखकर भागे

Sat, 19 Mar 2022 07:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

मौत से कुछ मिनट पहले ही युवक की फोन पर मां से बात हुई थी। इस दौरान उसने अपनी जान को खतरा बताया था। मां पैदल ही घटना स्थल तक पहुंची, जहां आरोपी उसके बेटेेेेे को पीट रहे थे। उसके बाद आरोपी फरार हो गए। मां की शिकायत पर मोहित नामक युवक व उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में फाग के दिन रुपयों के लेनदेन को लेकर पीट-पीटकर ई-रिक्शा चालक युवक की हत्या कर दी। युवक का शव उसी की ई-रिक्शा में पतराम गेट शनि मंदिर के समीप संदिग्ध हालत में मिला। वारदात की सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। वहीं वारदात स्थल पर एफएसएल टीम भी पहुंची, जिसने हत्या से जुड़े तथ्य जुटाए। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर गांव के ही एक नामजद युवक सहित अन्य साथियों पर हत्या का केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

 
शहर पुलिस थाने में दी शिकायत में चरखी दादरी क्षेत्र के गांव साहुवास निवासी उर्मिला ने बताया कि करीब आठ माह से वह कोंट रोड के लक्ष्मी नगर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही है। उसके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा आनंद प्रकाश, उसके बाद अरुण व सबसे छोटा रोहित कुमार है। उसके तीनों ही बेटे ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा चलाते हैं। तीनों ही अविवाहित हैं।

उसका बेटा 24 वर्षीय अरुण 18 मार्च को गांव धारेडू की बुकिंग पर ई-रिक्शा में सवारी लेकर गया था। इसके बाद वह वापस घर पर आ गया था। उसका बेटा अरुण उनके गांव के मोहित नामक युवक से दस हजार रुपये मांगता था, जो उसके बेटे से मोहित ने उधार लिए थे।
विज्ञापन


मोहित ने उसके बेटे अरुण को उधारी के पैसे लेने के लिए पतराम गेट क्षेत्र में बुलाया था। उसके बाद उसका बेटा बुलावे पर मोहित के पास चला गया। शाम करीब सात बजे उसके बेटे के पास फोन मिलाया तो उसके बेटे ने बताया कि मोहित उसकी जान ले लेगा।

इसके बाद वह पैदल ही पतराम गेट क्षेत्र में पहुंची। जहां आरोपी मोहित व तीन-चार अन्य लड़के रॉड से उसके बेटे को पीट रहे थे। आरोपी उसके चिल्लाने की आवाजें सुनकर वहां से भाग गए। उसका बेटा बेसुध पड़ा था, जिसे ई-रिक्शा से नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

पास पड़ी थी सोने की बाली, पर्स और फोन भी ई-रिक्शा में मिला
मृतक अरुण की मां उर्मिला ने बताया कि जब वह बेटे के पास पहुंची, तब उसके सिर में गंभीर चोटें लगी थीं। उसके बेटे की एक कान की सोने की बाली ई रिक्शा में पड़ी थी। उसका पर्स और फोन भी ई-रिक्शा में था। खून से लथपथ बेटे को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, लेकिन आरोपियों द्वारा सिर में पहुंचाई गई गंभीर चोटों की वजह से उसकी मौत हो गई। 

आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
हत्या की वारदात के बाद जैन पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया। वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। पुलिस ने रुपयों के लेनदेन को लेकर की गई युवक की हत्या के बाद शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। 

मोहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

अरुण का शव पतराम गेट शनि मंदिर के समीप उसी के ई रिक्शा में मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक युवक की मां उर्मिला की शिकायत पर गांव साहुवास निवासी मोहित सहित तीन-चार अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। - रवींद्र कुमार, एसएचओ, शहर थाना पुलिस भिवानी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें