फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: कंटेनर चालक ने चार वाहनों में मारी टक्कर, एक युवती की मौत, चालक पर नशे में होने का आरोप

Mon, 24 Jan 2022 10:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी (हरियाणा)

सार

खानक में सोमवार सुबह यह दुखद हादसा हुआ। तेज गति से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने चार वाहनों को अपनी जद में ले लिया और क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र में गांव खानक में सोमवार सुबह अनियंत्रित कंटेनर ने चार वाहनों में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हिसार भेजा गया, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। घायल के बयान पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चश्मदीद लोगों की मानें तो कंटेनर चालक शराब के नशे में था और काफी तेज गति से कंटेनर दौड़ा रहा था।

विज्ञापन

 
गांव खानक में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। तेज गति से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने चार वाहनों को अपनी जद में ले लिया और क्षतिग्रस्त कर दिया। कंटेनर की टक्कर से एक गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक गाड़ी में सवार ईशरवाल निवासी धर्मबीर और अनिता (22) घायल हो गईं। घायलों को आनन-फानन हिसार भेजा गया।

यह भी पढ़ें : फतेहाबाद: पूर्व एसडीएम भारतभूषण सहित 3 को हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, सेशन कोर्ट में हो गई थी रद्द 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार स्थित अस्पताल में परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर चालक को काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार, चालक काफी शराब पिए था। बताया जाता है कि चालक कंटेनर में मुंबई से वाशिंग मशीन लेकर सिरसा जा रहा था। थाना प्रभारी सुखबीर जाखड़ ने बताया कि घायल धर्मवीर की शिकायत पर कंटेनर चालक हरीशचंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें