खारक गांव की पहाड़ी में बने गहरे गड्ढे में लापता बच्चे का शव मिला। आशंका है कि बच्चा नहाने के दौरान पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हुई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मंगलवार को गांव खानक की पहाड़ी में गहरे गड्ढे में 13 वर्षीय बच्चे राकेश का शव तैरता मिला। शव मिलने से हड़कंप मच गया और बच्चे के परिजनों के अलावा ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतक बच्चे का पिता राजेंद्र सिंह खानक में ही क्रेशर लोडर चलाता है और 15 साल से खान में ही रहता है। बताया जाता है कि सोमवार को राकेश घर से बाबा मुंगीपा मंदिर में जाने का नाम लेकर आया था। लेकिन वह वापस घर लौटा। राकेश खानक पहाड़ियों में बने गहरे गड्ढे गढ्ढे में नहाने लगा। नहाते समय राकेश डूबने से उसकी मौत हुई। मृतक बच्चा राकेश पांचवीं कक्षा में पढ़ता था।थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 13 वर्षीय बच्चें की डूबने के कारण मौत हुई है। मृतक के पिता के बयान पर इत्तेफकिया मौत की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।