फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: हाईवे पर व्यापारियों को पिस्टल दिखाकर लूट करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख रुपये की लूट का खुलासा

Sat, 11 May 2024 10:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी द्वारा अगस्त 2023 में लाखन माजरा में एक व्यापारी से 45 लाख रुपये की लूट की वारदात का भी खुलासा किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से 13.10 लाख रुपये बरामद किए हैं। टीम ने वारदात में प्रयोग की गई एक वरना गाड़ी, दो कट्टे, दो कारतूस, दो डंडे, एक मोटरसाइकिल व लूटा हुआ एक मोबाइल फोन बरामद किया है। 
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल व्यापारी से पिस्टल के दम पर 45 लाख रुपये लूट की वारदात मामले में सीआईए प्रथम भिवानी की टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने व्यापारी से लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। वहीं, आरोपियों से 13.10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। वहीं, उनके पास से वारदात में प्रयोग की गई वरना गाड़ी, दो कट्टे, दो कारतूस, दो डंडे व एक बाइक बरामद की है। वहीं लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद हो गया है।

विज्ञापन


शहर के रामगंज मोहल्ला निवासी भूषण से 25 अप्रैल को नौरंगाबाद टोल के पास दो गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने गाड़ी आगे लगाकर पिस्टल प्वाइंट पर मोबाइल फोन और 45 लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। भूषण मोबाइल व्यापारी है। उसकी शहर में मोबाइल की दुकान थी, वह अपने साथियों के साथ दिल्ली की मार्केट में सामान लेने के लिए गया था।

वापस लौटते समय ये वारदात अंजाम दी गई थी। इस संबंध में सदर पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित लूट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक भिवानी वरुण सिंगला द्वारा जिला पुलिस को जिले में लूट जैसी संगीन वारदात को करने वाले आरोपियों की साक्ष्यों के आधार पर जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी पुलिस कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी के तहत सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के उप निरीक्षक सतीश कुमार ने लूट करने के मामले में छह आरोपियों को मुंढाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आनंद निवासी लोको प्राइवेट कॉलोनी जिला जींद, प्रदीप निवासी ईटल कला जिला जींद, जयपाल निवासी ईटल कला जिला जींद, प्रताप निवासी रूपनगर, बरसाना मथुरा उत्तर प्रदेश, हरबीर निवासी आदर्श कॉलोनी वार्ड नंबर-17 होडल पलवल व हर्ष निवासी दयालबाग कॉलोनी जींद के रूप में हुई है।

जांच इकाई द्वारा आरोपी आनंद, प्रदीप, जयपाल, प्रताप व हरबीर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। वहीं जांच इकाई द्वारा छठे आरोपी हर्ष को नौ मई को गिरफ्तार किया था।

टैक्सी ड्राइवर साथियों के साथ दिल्ली गफ्फार मार्केट में आने वाले व्यापारियों को बनाता था निशाना
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी आनंद ने बतलाया कि वह टैक्सी ड्राइवर का काम करता है और उसके साथी दिल्ली गफ्फार मार्केट में आने वाले व्यापारियों को टारगेट किया करते थे। वहीं गफ्फार मार्केट से रुपए लेकर चलने वाली गाड़ियों का पीछा करके हाईवे पर मौका पाकर पिस्टल पॉइंट पर व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे। आरोपी आनंद ने बतलाया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अगस्त 2023 में जींद के एक व्यापारी से थाना लाखन माजरा क्षेत्र में 45 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपी हर्ष को 10 मई को न्यायालय में पेश किया गया था जिसे न्यायालय ने जिला कारागार भेजने के आदेश दिए थे। वहीं पांच दिन का रिमांड अवधि पूर्ण होने पर शनिवार को आरोपी आनंद, प्रदीप, जयपाल, प्रताप व हरबीर को न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय ने आरोपियों को जिला कारागार भेजने का आदेश दिए हैं। वहीं मामले की जांच जारी है। इस मामले में अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें