फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम समेत टीम पर डंपर चालक की गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Sun, 09 Oct 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मृत्‍यु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी में झज्जर जिले के गांव साल्हावास निवासी डंपर चालक की शनिवार को दादरी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में दादरी एसडीएम व उनकी चेकिंग टीम पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। देर रात तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। शहर थाना पुलिस ने अकेडी मदनपुर निवासी डंपर चालक की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने लोहारू चौक पर जाम लगा दिया जो कि रात करीब आठ बजे तक भी बरकरार था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दादरी के रामनगर मोड़ के समीप शनिवार दोपहर एसडीएम बिजेंद्र हुड्डा अपनी टीम सहित ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान महेंद्रगढ़ की तरफ से आ रहे एक डंपर को उन्होंने रुकने का इशारा किया। झज्जर जिले के गांव साल्हावास निवासी चालक लीलूराम डंपर रोकने के बाद उतर कर मौके से भाग खड़ा हुआ। इसके बाद एसडीएम चेकिंग टीम ने उसके पीछे अपनी गाड़ी दौड़ा दी। चालक लीलूराम एक कार्यालय में घुस गया। डंपर मालिक व परिजनों ने एसडीएम व उनके चेकिंग स्टाफ पर चालक लीलूराम के साथ मारपीट करने के भी आरोप लगाए हैं। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में डंपर मालिक मदन अकेडीपुर निवासी अमित ने चालक लीलूराम की मौत का कारण इस मारपीट को ही बताया है। मामले की सूचना पाकर दादरी सदर पुलिस, सिटी पुलिस व सीआईए पुलिस सहित डीएसपी व तहसीलदार भी अस्पताल परिसर पहुंच गए। अस्पताल परिसर में एसडीएम व स्टाफ पर मामला दर्ज करने को लेकर शिकायतकर्ता पक्ष ने करीब सात-आठ घंटे जमकर बवाल काटा। इधर प्रशासन ने भी अनहोनी की आशंका के चलते अस्पताल परिसर में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया। देर शाम करीब साढ़े पांच बजे परिजनों व ट्रक मालिकों ने मुख्य लोहारू चौक पर एसडीएम व स्टॉफ की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। इसके बाद देर शाम शहर थाना पुलिस ने एसडीएम बिजेंद्र हुड्डा समेत टीम पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम बिजेंद्र हुड्डा समेत चेकिंग स्टाफ पर आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभी गिरफ्तारी नहीं की गई है। मामले की जांच चल रही है।
भूदेव सिंह, दादरी सिटी थाना प्रभारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें