फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर फौजी के 40 हजार छीन बाइकर्स फरार

Thu, 14 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
 बैंक से पेंशन निकलवाकर गांव लौट रहे कौंट गांव के सेवानिवृत्त फौजी का बैग छिनकर बाइक सवार दो युवक फरार हो गए। बैग में बैंक की कॉपी व अन्य कुछ कागजात भी थे। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला बुधवार सायं करीब चार बजे का है। कोंट गांव वासी सेवानिवृत्त फौजी जगदीश दोपहर के समय पेंशन राशि निकलवाने भिवानी आया था। यहां उसने घंटाघर चौक स्थित एसबीआई बैंक से 40 हजार रुपये निकलवाये। पेंशन राशि निकलवाने के बाद वह ऑटो से गांव पहुंचा। गांव के बस स्टैंड से अपने घर की ओर जा रहा था तो बाइक सवार दो युवक आए और हाथ से रुपयों का बैग छिनकर फरार हो गए। बुजुर्ग ने शोर भी मचाया मगर जब तक कोई सुनता तब तक आरोपी फरार हो गए। बुजुर्ग ने इसकी शिकायत सदर थाना में की। फौजी जगदीश ने बताया कि वह घर से कुछ ही दूरी पर था कि बाइक पर सवार दो युवक पीछे से बाइक पर आए और आगे निकल गए। फिर दोबारा बाइक मोड़कर लाए और बैग छिनकर भिवानी की ओर भाग गए। बाइक सवार दोनों युवकों ने हेल्मेट पहन रखा था। बैग में 40 हजार की नगदी के अलावा बैंक की कॉपी व अन्य कागजात थे। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। फौजी ने रुपये निकलवाये या नहीं इसके लिए बैंक में भी संपर्क किया। बैंक में जांच से स्पष्ट हुआ कि बुजुर्ग ने रुपये निकलवाये है। पुलिस ने बुजुर्ग रिटायर फौजी जगदीश के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एसएचओ उदमीराम ने बताया कि रिटायर फौजी जगदीश ने रुपये छिनने की शिकायत की है। मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें