फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार संदिग्धों के पॉलीग्राफ टेस्ट को मधुबन से मिली तारीख

Fri, 03 Feb 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
चरखी दादरी में दिसंबर महीने में हुए भिवानी निवासी डॉ. केएल बावा हत्याकांड को सुलझाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन को मामले में नजर आए चार संदिग्धों के पॉलीग्राफ टेस्ट की तारीख मधुबन से मिल गई है। अब पुलिस प्रशासन 12 जनवरी को एक महिला सहित चार लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाएगा। पुलिस का अनुमान है कि इसकी रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अगर इस दौरान कुछ हाथ नहीं लगता है तो फिर पुलिस अलग एंगल से मामले की जांच शुरू करेगी। आईजी ओपी सिंह ने इस मामले में दो जिला पुलिस कप्तानों के नेतृत्व में एसआईटी भी गठित कर रखी है।
विज्ञापन


शहर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में सूर्या अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक डॉ. बावा की 12 दिसंबर को अपहरण के बाद गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले को दो माह बीतने वाले है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सबूत नहीं लगे है। इस मामले की जांच पहले जिला भिवानी एसपी अशोक कुमार तो बाद में दादरी एसपी सुनील दलाल को सौंपी जा चुकी है। खुद आईजी ओपी सिंह भी इस प्रकरण के संबंध में लगातार अपडेट ले रहे है। उन्होंने दादरी व भिवानी एसपी की एक एसआईटी भी गठित कर रखी है। कुछ दिन पहले ही आईजी ने सरकार से अनुमति लेकर हत्यारों का सुराग देने वाले को पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा भी की थी। पुलिस की हार्ड कोर क्रिमिनल से पूछताछ की कड़ी में भिवानी जेल में बंद बदमाश किरोड़ी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था, लेकिन इससे भी कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया। बाद में उसे वापिस जेल भेज दिया गया। इसी दौरान बवानीखेड़ा में एक चिकित्सक पर गोली चलाने वाले प्रदीप कासनी गैंग के एक गुर्गे से भी इस मसले पर पूछताछ की गई। वहां से भी पुलिस को निराशा ही हाथ लगी। इसके बाद से ही जिला पुलिस पॉलीग्राफ टेस्ट की तारीख मिलने का इंतजार कर रही थी। एसपी सुनील दलाल ने बताया कि 12 जनवरी को चारों संदिग्धों को मधुबन पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया जाएगा और इसके लिए अनुमति कोर्ट पे पहले ही दे दी थी।

फिलहाल रिशेस्पनिस्ट, ड्राइवर व दो अन्य पर शक की सुई
जिला पुलिस प्रशासन का कहना है कि 12 जनवरी को डॉ. बावा की रिशेप्सनिस्ट व चालक के पॉलीग्राफ टैस्ट सहित अल्ट्रासाउंड केंद्र के बिल्डिंग मालिक अफलातून सहित बामला निवासी रूपल के नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि बामला निवासी व्यक्ति के साथ डॉ .का कोई कोर्ट केस चल रहा था और पुलिस के दायरे में इसी आधार पर रूपल शामिल है। वहीं, प्रॉपर्टी विवाद के चलते बिल्डिंग मालिक रावलधी निवासी अफलातून की पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया जा सकता है। रिशेप्सनिस्ट व चालक का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने का कारण पहले हुई किसी घटना की पुष्टि करना माना जा रहा है।
विज्ञापन


गुरुग्राम डाइटेक से भी मांगी जा चुकी है मदद
इससे पहले भी जिला पुलिस कप्तान सुनील दलाल गुरुग्राम डाइटेक से भी मदद मांग चुके हैं। उन्होंने इस मामले को लेकर पत्र भी लिखा था। गुरुग्राम डाइटेक की मदद सोशल साइट को खंगालने के लिए पुलिस ले रही है। पुलिस का अनुमान है कि सोशल साइट के जरिये भी कोई अहम सूचना हाथ लग सकती है। हालांकि अभी डाइटेक की मदद को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

मिल चुकी है अनुमति
हमें चारों के पॉलीग्राफ टैस्ट की अनुमति मिल चुकी है। 12 जनवरी को मधुबन में इनका पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया जाएगा। इसके लिए कोर्ट से पहले ही अनुमति ले चुके हैं। हत्याकांड से जुड़े हर एंगल पर पुलिस काम कर रही है। इस मामले का खुलासा जरूर किया जाएगा, इसमें हमें समय भी लग सकता है। पुलिस अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सुनील दलाल, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें