फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बना कर पिटाई का एक और वीडियो वायरल

Sat, 27 Aug 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जगाधरी वर्कशाप। अवैध तरीके से शराब बेचने के शक में एक व्यक्ति को बंधक बना कर बेरहमी से पिटाई का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में शराब माफिया के गुर्गे एक व्यक्ति को पकड़ कर डंडों से बुरी तरह से पीट रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए 10-12 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि पुलिस का दावा है कि यह वीडियो पुराना है और जून में बनाया गया था।
विज्ञापन


विजय कालोनी निवासी चरणजीत सिंह ने बताया कि 25 जून की शाम के समय अपने किराएदार के पास किराया लेने गया था। वहां पर किराएदार पार्टी कर रहा था। किराएदारों के रोकने पर वह भी उनके साथ बैठ गया। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग आए और उसे जबरन उठा कर ले गए। आरोपी उसे एक कोठी में ले गए, जहां उसकी बहुत बुरी तरह से पिटाई की गई। एक व्यक्ति ने उसे उठा लिया और दूसरे ने उस पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। डंडे मारने का यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहता। चरणजीत का आरोप है कि आरोपियों ने उसके कपड़े उतार कर जलील भी किया और इस सारी घटना का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी उसे चौकी में ले गए, जहां उसके खिलाफ शराब बेचने का केस दर्ज करवाया गया। चरणजीत ने बताया कि उसने इसकी शिकायत पुलिस में दी थी, लेकिन तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

उधर, डीएसपी आदर्शदीप सिंह का कहना है कि आरोपी सुमित राणा व अमित शर्मा को नामजद करते हुए 10-12 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पिटाई के बाद दहशत में हैं परिवार
आरोपियों ने पहले चरणजीत सिंह को बंधक बनाया और फिर पिटाई की। इतना सब करने के बाद आरोपियों ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे चरणजीत का पूरा परिवार दहशत में हैं। चरणजीत ने बताया कि उसने इसकी शिकायत पुलिस में दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परिवार डरा हुआ। चरणजीत की पत्नी कमलजीत ने बताया कि उनके घर पर कुछ ब्लैंक कॉल भी आ रही है। फोन की घंटी सुनते ही हर कोई सहम जाता है।

15 दिन में दूसरा वीडियो सामने आया
बंधक बना कर डंडों से बुरी तरह से पीटने का दूसरा वीडियो सामने आया है। इससे पहले बीती 12 अगस्त को ऐसा ही वीडियो सामने आया था। जिसमें कुछ लोग इंद्रा गार्डन निवासी विनोद कुमार की पिटाई कर रहे थे। आरोपियों को शक था कि विनोद भी शराब बेचने का काम कर रहा है। इसलिए आरोपी उसे उठा कर एक कोठी में ले गए, जहां उसकी पिटाई की थी। आरोपियों ने दहशत पैदा करने के लिए पहले पिटाई की और फिर वीडियो को वायरल किया। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

वर्जन:
पुराना है वीडियो, केस भी दर्ज कर लिया
शुक्रवार शाम छह बजे एसपी मुनीष चौधरी ने पत्रकार वार्ता में दावा किया कि यह वीडियो पुराना है और जून में बनाया गया था। इसके बावजूद मामले में जांच कर दो आरोपियों को नामजद करते हुए 10-12 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जिसमें किडनैपिंग व मारपीट की विभिन्न धाराओं लगाई गई हैं। इससे पहले 12 अगस्त को सामने आया वीडियो जुलाई में बनाया गया था। उस मामले में भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीनों आरोपी अभी जेल में हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दबिश दे रही हैं। किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें