फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो बाइक के साथ दो युवक पकड़े

Sat, 17 Sep 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाइक
विज्ञापन
भिवानी में नाकेबंदी कर जांच कर रही एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ काबू किया। गहनता से पूछताछ की गई तो चोरी की आठ वारदातों का खुलासा हुआ। पकड़े गए दो युवकों के चार और साथियों के नामों का खुलासा हुआ। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के इंचार्ज एएसआई कृष्ण कुमार मलिक को गुप्त सूचना मिली कि चोरी की बाइक के साथ कुछ युवक बस स्टैंड के समीप से जा रहे है। जिसके बाद एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की। दो बाइकों से जा रहे दो युवकों ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया। मगर पुलिस ने उन्हें पीछा कर दबोच लिया। दोनों युवकों से पूछताछ की तो दोनों बाइक चोरी की मिली। एक बार को विद्या नगर से सैनिक कैंटीन के पास से चोरी किया गया था तो दूसरी को बैंक कॉलोनी से। पुलिस के सामने चोरों ने चोरी की आधा दर्जन अन्य चोरी की वारदातों का खुलाया किया। जिनमें घरों से नगदी व आभूषण चोरी किए गए थे। मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के इंचार्ज एएसआई कृष्ण मलिक ने बताया कि पकड़े गए चोरों की पहचान ढाणा रोड वासी गंगाधर और  बामला वासी सुनील के रूप में हुई है। दोनों पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज है। उनके चार साथियों की भी तलाश की जा रही है। चोरों को पकड़ने वाली टीम में एएसआई कृष्ण कुमार मलिक के अलावा एसआई प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल सुभाष, मोर, देवेंद्र कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार व सुनील कुमार शामिल रहे।

कर्ज चुकाने को बना चोर
चोरी के आरोप में पकड़ा गया बामला वासी सुनील पेशे से मॉलडिंग करने का मिस्त्री है। काम भी ठीक चल रहा था और प्रतिदिन के सात सौ रुपये मजदूरी लेता है। सुनील ने बताया कि बस मन में लालच आया और वह चोर बन गया। सुनील ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी बहन की शादी और  पिता ने तीन लाख रुपये पांच रुपये सैकड़ा ब्याज पर लिए। इसमें पिता की तबीयत खराब होने पर इलाज भी करवाया। अब कर्ज चुकाने के लिए उसने चोरी का रास्ता अपनाया। सुनील के पिता की तबीयत खराब है और वह चारपाई पर है। एक छोटा भाई है जो पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा
* करीब 20 दिन पहले बैंक कॉलोनी के एक मकान में चोरी
* लठियावाला जोहड़ के पास एक फौजी के मकान से चोरी
* बैंक कॉलोनी में एक प्रवासी मजदूर के घर चोरी
* हुन्नामल प्याऊ क्षेत्र में एक मकान में चोरी
* कीर्ति नगर के एक मकान में चोरी
* दादरी में रिटायर्ड कर्नल कर्मबीर सिंह के घर चोरी
* एक बैंक कॉलोनी और एक विद्यानगर से बाइक चोरी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें