भिवानी शहर के दादरी गेट ढ़ाणा रोड़ स्थित मकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये के आभूषण व घरेलू सामान चुरा ले गए। परिवार हिसार शादी समारोह में गया था।
वारदात बीती देर रात की है। सोमवार अलसुबह जब परिवार वापस अपने मकान पहुंचा तो उन्होंने मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। मकान के अंदर जाकर देखा तो अंदर के कमरों के भी ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ पड़ा था। मकान मालिक सुनील कायत ने बताया कि वह रविवार को परिवार सहित शादी समारोह में शरीक होने हिसार गया हुआ था। सोमवार सुबह करीबन 3-4 बजे जब वह घर पहुंचा तो मकान के ताले टूटे हुए मिले। उन्होंने बताया कि चोर मकान में रखी दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, लैपटॉप इंवर्टर व घरेलू सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।