भिवानी के चरखी दादरी के गांव रामबास निवासी एक युवक की करीब चार युवकों ने झोझू कलां समीप बस छीन ली और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
गांव रामबास निवासी रामबीर ने बताया कि वह शनिवार सुबह अपनी बस में छात्राओं को बैठा झोझू कलां कॉलेज में छोड़ने के लिए गया था। जैसे ही वह वापस आने लगा रास्त में एक कार में सवार चार युवकों ने उसकी बस रुकवा ली और मारपीट कर उससे बस छीन ले गए। पीड़ित ने तुरंत इसकी शिकायत आदमपुर चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी प्रेमकुमार ने बताया कि उन्होंने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी थी।