फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावर की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित

Thu, 04 May 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगीला मंदिर के समीप रहने वाले दिव्यांग युवक को घर में घुसकर गोली मारने के मामले में पुलिस ने पीजीआई में भर्ती युवक के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा है। सिटी थाना प्रभारी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें भी गठित की हैं जोकि शहर में छापामारी कर रही है। वहीं, घायल युवक की हालत में भी सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि  रंगीला हनुमान मंदिर के समीप रहने वाला जोगेंद्र मंगलवार दोपहर अपने मकान में बैठा हुआ था। इसी दौरान परशुराम चौक के समीप रहने वाला दिनेश वहां शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंचा। बताया जा रहा है कि दिनेश ने जोगेंद्र को अपने साथ ले जाने की बात कही, लेकिन जोगेंद्र ने मना कर दिया। बार-बार मनाकर करने पर दिनेश तैश में आ गया

और उसने जोगेंद्र पर पिस्तौल निकालकर फायर कर दिया। वहां जोगेंद्र के साथ मौजूद दो युवकों ने घायल को संभाला। इसी दौरान फायरिंग का आरोपी दिनेश वहां से भाग निकला। उपचार के लिए घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत के देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सिटी थाना प्रभारी विकास ओलहान ने जोगेंद्र के घर से एक गोली का खोल भी बरामद किया है। इस संबंध में सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि घायल जोगेंद्र के बयान पर आरोपी दिनेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं लेकिन अभी आरोपी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें