फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के नीचे से निकल रहा युवक फंसा, पांव कटा

Fri, 26 Aug 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेन हादसा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बवानीखेड़ा के नजदीक मालगाड़ी के नीचे से गुजर रहे युवक का पांव ट्रेन के नीचे आकर कट गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। मामला बुधवार देर रात करीब सवा 11 बजे का है। बवानीखेड़ा के पास करीब 30 वर्षीय युवक  कुलदीप ने मालगाड़ी के नीचे से निकलने का प्रयास किया। बताया जाता है कि अचानक गाड़ी चल पड़ी। जिसके नीचे युवक फंस गया और उसका पांव कट गया।
विज्ञापन


युवक ने शोर मचाया तो वहां कुछ रेलवे कर्मचारियों ने उसे देखा और एंबुलेंस को सूचित कर उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। मामले में जीआरपी चौकी से इंचार्ज एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि युवक ने बताया कि वह शौच के  लिए गया था और मालगाड़ी के नीचे से निकलने का प्रयास कर रहा था कि अचानक माल गाड़ी चल पड़ी। जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें