शामली के कैराना में पुलिस ने तहसील गेट से छेड़छाड़ करते पूर्व जिला पंचायत सदस्य और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन लोगों को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया। दो आरोपी फरार बताए गए।
मामला मंगलवार का है। छेड़छाड़ की शिकायत मिलने पर पुलिस तहसील गेट पर पहुंची। पुलिस ने वहां से पूर्व जिला पंचायत सदस्य ईश्वर सिंह निवासी ग्राम डोकपुरा (झिंझाना) तथा आजम निवासी कैराना पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस सभी को थाने ले आई। मामला हाई प्रोफाइल होने पर पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को थाने से ही जमानत देकर छोड़ दिया। इनके अलावा भूरा गांव निवासी परवीन और मोनू को भी छेड़छाड़ का ही आरोपी बनाया गया है। परवीन और मोनू की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
उधर, चर्चा यह भी है कि कस्बे के एक मोहल्ले में मकान में चल रहा सेक्स रैकेट पकड़ा गया। वहीं से इन्हें पकड़ा गया था। वहां से पुलिस ने तीन युवतियांे को भी पकड़ा था। पुलिस ने युवतियों को बगैर कार्रवाई के हिदायत देकर छोड़ दिया। पुलिस के इस कार्रवाई से मोहल्ले के लोगों में काफी आक्रोश है। एसआे कैराना एपी भारद्वाज ने बताया कि इनको छेड़छाड़ करते पकड़ा गया था।