फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महिला की चेन तोड़ी, दूसरी को दिखाई पिस्तौल

Tue, 01 Dec 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। ओल्ड भारत नगर में घर के बाहर खड़ी महिला की चेन तोड़ बाइकर्स फरार हो गया। दो युवकों ने एक अन्य महिला को पिस्तौल दिखाते हुए चेन तोड़ने का प्रयास किया। मगर शोर मचाने के कारण दोनों बाइकर्स फरार हो गए। बाइकर्स ने घटना को अंजाम देने से कुछ देर पहले रेकी की और फिर झपटा मार चेन तोड़ फरार हो गए। बाइक सवार युवक काले रंग की पल्सर बाइक से आए थे। सूचना के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर सर्च अभियान भी चलाया, लेकिन चेन स्नैचर हाथ नहीं आए।
विज्ञापन

घटना सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे की है। ओल्ड भारत नगर नजदीक ईदगाह से थोड़ा पहले गली में चार महिलाएं गली में बातचीत कर रही थी। इनमें सेवानिवृत्त कैप्टन महा सिंह की पत्नी रामकली भी थी। इसी दौरान वहां बाइक सवार दो युवक आए और महिला रामकली की चेन तोड़ी। चेन स्नैचर ने साथ खड़ी दूसरी महिला राजबाला की चेन तोड़ने का भी प्रयास किया। इस प्रयास के दौरान महिला को पिस्तौल भी दिखाई मगर महिलाएं शोर मचाने लगी। जिसके बाद दोनों बाइक सवार युवक वहां से फरार हो गए।
इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जैन चौक चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल भी की, लेकिन चेन स्नैचरों का कोई सुराग नहीं लगा।
महिला रामकली ने बताया कि वह पड़ोस की ही तीन-चार महिलाओं से साथ घर के बाहर बातचीत कर रही थी। इस दौरान काले रंग की बाइक पर दो युवक आए। एक उतरकर उनके पास आया और बोलने लगा कि क्या कह रहे थे। उसने उसकी चेन तोडने के बाद महिला राजबाला की चेन तोडने का प्रयास किया। पिस्तौल दिखाई और शॉल खींचा। इसी दौरान सभी शोर मचाने लगे। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। चेन तोड़ने वाला युवक करीब 25 से 30 वर्ष का था। बाद में हेलमेट पहना।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में जैन चौक चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि चेन स्नैचिंग की शिकायत आई है। नाकेबंदी कर जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया है।

पहले की रैकी, फिर दिया अंजाम
चैन स्नेचरों ने घटना को अंजाम देने से कुछ समय पहले रैकी की। आसपास गली में बाइक से दो-तीन राउंड लगाए और फिर चेन स्नेचिंग कर फरार हो गए।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें