फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जा उतारने के लिए बनाई थी लूट की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। लोहा व्यापारी ईश्वर बंसल को गोली मारकर लूट के मामले में दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में व्यापारी को गोली मारने के आरोपी को पहले की गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि भोला आयरन स्टोर संचालक ईश्वर बंसल आठ अगस्त को दुकान को बंद करके घर जा रहा था। उसी समय बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका पीछा किया और एक बदमाश ने उससे रुपयों से भरे बैग को छीनने का प्रयास किया। जब ईश्वर बंसल ने बैग नहीं छोड़ा तो आरोपी ने गोली मार दी। गोली ईश्वर बंसल के कंधे में लगी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्तौल बरामद किया था। मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी अजय को पुलिस ने बीती रात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें