फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान पर छापा मारकर 920 लीटर डीजल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
परचून की दुकान पर छापा मारकर बरामद किया 920 लीटर डीजल
विज्ञापन

भिवानी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने गांव दिनोद में परचून की दुकान पर छापा मारकर डीजल से भरी 46 कैन बरामद की है। इन कैन में 920 लीटर डीजल भरा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विभाग ने यह कार्रवाई उपायुक्त की सूचना के बाद की।
शनिवार सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार नरेश की मौजूदगी में गांव दिनोद में एक परचून की दुकान पर सदर पुलिस ने छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने मौके से डीजल तेल से भरी 46 कैन बरामद की। एक कैन में 20 लीटर तेल भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार नरेश कुमार ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार गांव में परचून की दुकान पर छापामारी की गई। इस दौरान वहां भारी मात्रा में डीजल बरामद हुआ। दुकानदार से पूछताछ की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। दुकान पर डीजल की बिक्री की जा रही थी। सदर पुलिस एसएचओ जयसिंह ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर धूप सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। उधर, आरोपी का कहना है कि यह डीजल उसका नहीं है, गांव के किसानों का है। वे लोग उसके यहां रखकर गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें