फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में लापता हुए बच्चे का साढ़े छह घंटे बाद जोहड़ में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। हालुवास गेट नूनसर जोहड़ क्षेत्र में रविवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता दो साल के बच्चे का शव रात करीब साढ़े आठ बजे नूनसर जोहड़ में मिला। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

नूनसर जोहड़ क्षेत्र वासी नरेश ट्रैक्टर रिपेयरिंग का काम करता है। देवसर चुंगी के पास उसकी दुकान है। दोपहर को उसका करीब दो वर्षीय बेटा छोटू घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने आसपास हर जगह तलाश की। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला तो इसकी सूचना दिनोद गेट चौकी पुलिस को दी। पुलिस भी शिकायत पर तलाश कर रही थी। इसी दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे नूनसर जोहड़ में बच्चे का शव देखा गया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव को जोहड़ से निकाला गया। मामले में दिनोद गेट चौकी इंचार्ज एएसआई दशरथ ने बताया कि मिस्त्री नरेश के घर के पास ही नूनसर जोहड़ा है। बच्चा पांव फिसलने से जोहड़ में गिर गया। रात को बच्चे का शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें