फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड: पर्यवेक्षक करा रहे थे नकल, 260 नकलची और 16 'मुन्नाभाई' पकड़े, छह केंद्रों की परीक्षा रद्द

Tue, 12 Apr 2022 11:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

परीक्षा केंद्र के बाहर व्यक्ति के मोबाइल में सभी कोड के प्रश्नपत्र व उत्तरकुंजी मिली। वहीं होडल में परीक्षार्थियों के पास उत्तरकुंजी मिली।
विज्ञापन
चरखी दादरी में परीक्षा केंद्र के बाहर तैनात पुलिस कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में बाह्य हस्तक्षेप और नकल दोनों ही नहीं थम रहे हैं। मंगलवार को दसवीं की गणित परीक्षा थी। इस दौरान उड़नदस्तों ने कुछ जगह पर्यवेक्षकों को ही नकल कराते हुए पकड़। प्रदेशभर में 260 नकलची और 16 मुन्नाभाई (दूसरों की जगह परीक्षा देने वाले) पकड़े गए तो छह केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दी।

विज्ञापन


जांच में पाय गा कि उत्तर कुंजियां तक परीक्षार्थियों के पास थी। एक व्यक्ति के मोबाइल में तो सभी कोड के प्रश्नपत्र व उत्तर कुंजी मिली। मंगलवार को 10वीं कक्षा के गणित/गणित विषय (केवल दृष्टिहीन परीक्षार्थियों के लिए) एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) सैन्य विज्ञान/नृत्य (सभी विकल्प)/मनोविज्ञान एवं संस्कृत व्याकरण भाग-1 (केवल गुरुकुल/संस्कृत विद्यापीठों के लिए) विषयों की परीक्षा हुई।

गोहाना में नकल का खेल देख हैरान रहे गए बोर्ड अध्यक्ष
सोनीपत जिले के उपमंडल गोहाना के परीक्षा केंद्र रावमावि, आंवली-1 (बी-1) व रावमावि, भैंसवाल कलां-02 (बी-1) में जमकर नकल चल रही थी। यहां दसवीं का गणित विषय का पेपर था। बोर्ड चेयरमैन प्रो. जगबीर सिंह अपनी टीम के पास पहुंचे तो नकल कराने वालों की भीड़ देखकर हैरान रह गए। दीवार, छतों पर नकल कराने वालों का जमघट लगा था।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र के अंदर भी खूब पर्चियां पड़ी थीं, जिस कारण दोनों परीक्षा केंद्रों की परीक्षाएं रद्द कर दोनों केंद्रों को उपमंडल गोहाना में शिफ्ट किया गया। परीक्षा केंद्र भैंसवाल कलां के मुख्य द्वार पर एक युवक को मोबाइल के साथ काबू किया गया। मोबाइल की जांच की तो छह अप्रैल से आज तक के सभी कोड्स के प्रश्नपत्र व उत्तरकुंजी मिली।

जिसे केंद्र अधीक्षक ने पुलिस के हवाले कर दिया गया। केंद्र परिसर में एक कक्ष में कुछ स्टाफ सदस्य कंप्यूटर पर कार्य करते मिली। केंद्र अधीक्षक ने बताया कि यह कक्ष महाविद्यालय का है। यहां धारा 144 का खुलेआम उल्लंघन हो रहा था। जींद के रावमावि लजवाना कलां व हांसी के रावमावि उमरा में भी नकल का खुलेआम खेल चल रहा था।

जिस कारण यहां की परीक्षाएं रद्द करने की सिफारिश की गई है। राकवमावि होडल-09 एवं आरएसवमावि, होडल-15 में जहां बाहर नकल कराने वालों की भीड़ थी तो अंदर परीक्षार्थियों के पास उत्तरकुंजी। इन दोनों केंद्रों की भी परीक्षाएं रद्द करने की सिफारिश की है।

पर्यवेक्षकों को ड्यूटी से हटाया
बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार के उड़नदस्ते ने जिला चरखी दादरी व झज्जर में 13 नकलची पकड़े। रावमावि लडायन-1(बी-1) में कार्यरत पर्यवेक्षक बीरमती को ड्यूटी से हटाया गया। जींद में 43 नकलची पकड़े गए। रावमावि, मोरखी के पर्यवेक्षक कर्मबीर, राकवमावि, छारा में पर्यवेक्षक उर्मिला और देवेंद्र कुमार, रावमावि, भूथन कलां में पर्यवेक्षक कुलदीप कुमार, प्रवीन कुमार, रावमावि, खरक राम जी के पर्यवेक्षक विजेंद्र, रावमावि, मंडी डबावाली 03 की पर्यवेक्षक सीमा गोयल, रावमावि, तिगड़ाना के शमशेर सिंह, रावमावि, ढाठरथ-1 पर कार्यरत पर्यवेक्षक जगदीप सिंह खरब को ड्यूटी से हटाया गया। रावमावि, पिनगवां-02(बी-1) के पर्यवेक्षक सतीश कुमार, रावमावि, पलवल-12 (बी-1) पर कार्यरत पर्यवेक्षक जीतराम को हटाया गया। रावमावि, पलवल-13 (बी-2) पर कार्यरत पर्यवेक्षक ओमप्रकाश नकल कराते पकड़ा गया। रा.उच्च.वि., अंबली के पर्यवेक्षक बृजलाल को हटाया गया।

फतेहाबाद में प्रतिरूपण के 9 मामले दर्ज
राकवमावि, गोहाना-04  पर अनुक्रमांक 1022499096 के स्थान पर नकली परीक्षार्थी परीक्षा देते पकड़ा गया। रावमावि नूंह-15 (बी-1) पर अनुक्रमांक 1022534355 व 1022534417 के स्थान पर नकली परीक्षार्थी पकड़े गए। फतेहाबाद के परीक्षा केंद्र रावमावि, भूथन कलां में नौ प्रतिरूपण के केस पकड़े। जहां अनुक्रमांक 1022176302, 1022176303, 1022176280, 1022176284, 1022176310, 1022176321, 1022176317, 1022176313 व 1022176281 के स्थान पर नकली परीक्षार्थी पकड़े गए। हिसार के परीक्षा केंद्र राकवमावि, कैमरी पर तीन अनुक्रमांक 1022229194, 1022229187 व 1022229197 के स्थान पर नकली परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। रावमावि, सैमन (रोहतक ) पर 102436815 के स्थान पर नकली परीक्षार्थी पकड़ा गया। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें