फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: आतंकी गोपी से पूछताछ में अन्य नाम आए सामने, रिमांड पूरा होने पर भेजा जेल

Tue, 12 Apr 2022 10:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पंजाब में आतंकी को लेकर जाने के दौरान अन्य नामों के बारे में सीआईए को जानकारी मिली। आतंकी गोपी को हथियार उपलब्ध कराने वाले दो आतंकियों की पंजाब में गिरफ्तारी हो चुकी है। अब उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाने का प्रयास होगा। 
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुख्यात आतंकी गुरप्रीत उर्फ गोपी को पूछताछ के बाद रिमांड पूरा होने पर अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। सोनीपत सीआईए को गोपी से पूछताछ के बाद कुछ अन्य के नाम की जानकारी मिली है। उन्होंने ही आतंकी गोपी को हथियार दिए थे। अब सीआईए उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। गोपी को सेंट्रल जेल अंबाला भेज दिया गया। वहीं गोपी को हथियार देने वाले दो आतंकी पंजाब में गिरफ्तार हो चुके है। अब उन्हें प्रोडक्शन पर लाने का प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन


पंजाब के मोगा जिले के खरड़ के रहने वाले आतंकी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी से पूछताछ में सीआईए-1 और एनआईए को अन्य के नामों का पता लगा है। आतंकी ने पाकिस्तान, कनाडा व ऑस्ट्रेलिया में छिपे आतंकवादियों से संपर्क कुबूल किए हैं। उसने पाकिस्तान से प्राप्त एके-47 व पिस्टल को सोनीपत के जुआं के रहने वाले सागर उर्फ बिन्नी और उसके साथियों को उपलब्ध कराया था।

इन हथियारों से पंजाब के साथ देश में अन्य स्थानों पर हत्या कर अस्थिरता पैदा करने का षड्यंत्र था। पाकिस्तान से आए हथियारों को आतंकवादियों की दो टीमों को सौंपा गया था। एक टीम ने इनको लाकर दीनापुर के जंगलों में छिपा दिया था। पुलिस को गोपी ने दीनापुर में हथियार छिपाने वाले दोनों आतंकियों की जानकारी दे दी है। वह दोनों फिलहाल पंजाब पुलिस की गिरफ्त में हैं।
विज्ञापन


उनको पंजाब पुलिस ने वहां पर हुई एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया हुआ है। वहां से उनको प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। उनसे पूछताछ के बाद आतंकवादियों की एक और कड़ी शेष रह जाएगी। गोपी का रिमांड पूरा होने पर उसे अदालत में पेश कर अंबाला जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें