फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

225 पेटी अवैध शराब बरामद

Fri, 20 Nov 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। बाढड़ा पुलिस व बहल सीआईए टीम ने बुधवार देर रात छापा मार कर अवैध तौर पर ले जाई जा रही 225 पेटी शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने मौके से वाहन समेत उसमें सवार दो युवकों के गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बाढड़ा पुलिस को बुधवार देर शाम सूचना मिली की कि गांव कारीतोखा में अवैध शराब पहुंचेगी। पुलिस ने बहल पुलिस के साथ कारीक्षेत्र गांव में नाका लगाया और देर रात लगभग 12 बजे गांव कारी बस स्टैंड से गुजर रही एक पिकअप वाहन का पीछा कर रुकवाया। पुलिस ने वाहन में सवार सामान की जांच की, तो उसमें भारी मात्रा में देशी शराब की खेप मिली। पुलिस ने गाड़ी में सवार दो युवकों से इस बारे में पूछताछ की तो उन्होंने स्वयं का शराब ठेका बताते हुए स्वयं का मालिकाना हक जताया। पुलिस ने शराब की आपूर्ति करने वाले युवकों से सरकार द्वारा निर्धारित परमिट मांगा, तो वे बगले झांकने लगे। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच की तो उसमें 190 पेटी शराब बोतल, 25 पेटी शराब अध्धा, 20 पेटी शराब पव्वा पाए गए। पुलिस ने उनके खिलाफ भादस की धारा 61-1-1914 आबकारी अधिनियम के दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि शराब ठेकों के लिए आने वाली शराब को बाकायदा आबकारी विभाग परमिट पत्र जारी करता है। मगर रात को गिरफ्तार किए गए दोनों युवक समय पर परमिट नहीं दे पाए। बिना परमिट शराब ले जाना कानूनी उल्लंघन है जिससे दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें