फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल पर बाल मजदूरी करा रहे संचालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। शहर में होटल एवं ढाबों पर बाल मजदूरी कराने वालों के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी के साथ पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर बाल मजदूरी करा रहे एक होटल संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जिला बाल संरक्षण अधिकारी रितु गिल ने बताया कि कि लेबर विभाग व राज्य अपराध शाखा द्वारा बाल मजदूरी की रोकथाम के लिए विशेष जांच अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत रेलवे स्टेशन के समीप एक होटल पर नेपाल मूल के 15 वर्षीय लड़के से बाल मजदूरी कराई जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने भी कड़ा संज्ञान लिया और होटल संचालक से बाल मजदूर को मुक्त कराने के लिए मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इसके बाद होटल संचालक के खिलाफ सिटी पुलिस को शिकायत दी। सिटी पुलिस ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी रितु गिल की शिकायत पर रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल संचालक धीरज के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट व बाल मजदूरी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें