अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। एक महिला ने अपने ससुर पर बुरी नियत रखने और देवर पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए। विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के भी आरोप लगाए। पुलिस ने शिकायत पर पति सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में 26 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी शादी 16 नवम्बर 2013 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। विवाहिता ने बताया कि उसका ससुर उस पर बुरी नियत रखने लगा और इसी के चलते उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने इसका विरोध किया तो ससुराल वालों ने मिलकर उसकी पिटाई की और उसके देवर ने दुष्कर्म किया। उसके साथ इतना सब होने के बावजूद भी उसके पति ने उसका साथ नहीं दिया। उसका आरोप है कि ससुराल वाले लगातार उस पर दहेज के लिए दबाव बनाते रहे। मामले में पुलिस ने अब विवाहिता की शिकायत पर ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ करने व देवर द्वारा दुष्कर्म किए जाने, पति व सास सहित पांच लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।