अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
निनान गांव के पास सुबह तीन बजे टाटा-एस गाड़ी की चपेट में आने से संगरूर (पंजाब) निवासी दलजीत सिंह की मौके पर ही मोत हो गई। जबकी वाहन में सवार चार अन्य को चोट आई। परिजनों ने अस्पताल पहुंच पुलिस को मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात वाहन के खिलाफ माला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।
वीरवार को सुबह तीन बजे संगरूर के दलजीत व अन्य चार साथी शादी से वापस संगरूर लौट रहे थे कि अचानक निनान गांव के पास अज्ञात वाहन ने छोटे हाथी को टक्कर मार दी जिसके कारण दलजीत नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई व अन्य दो युवकों को गंभीर चोट आने पर भिवानी से रोहतक रेफर कर दिया। सूचना परिजनों को दी गई और परिजनों न अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। डीआई आनंद कुमार ने बताया कि युवक टाटा-एस गाड़ी में सवार हो संगरूर जा रहे थे कि अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवकों को चोट आई हैं।