फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख की ठगी करने वाला आरोपि गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमाकर 10 युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोप से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मामला वर्ष 2015 का है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 24 जुलाई को दी शिकायत में गांव सिवानीखेड़ा वासी मनोज ने बताया कि तीन साल पहले महेंद्रगढ़ जिला के सतनाली गांव जड़वा निवासी रिसाल सिंह से सरकारी नौकरी लगवाने के बारे में बात हुई थी। उसने और उसके नौ साथियों ने 10 लाख रुपये दो किस्तों में दिए। पांच लाख रुपये की राशि की पहली किस्त का भुगतान करने के बाद जब दूसरी किस्त से पहले जब नौकरी लगवाने का सबूत मांगा तो आरोपित ने उनके घर ज्वाइनिंग लेटर भिजवा दिए। जिसे देखने के बाद बाकी बची पांच लाख की रकम का भी भुगतान कर दिया गया। लेकिन बाद में जब ज्वाइनिंग लेटर की पड़ताल की तो फर्जी मिले। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उन्हें कहा कि उसने रुपये ऊपर अधिकारियों को दे रखे है। इस बारे में महेंद्रगढ़ थाना में शिकायत दी। इसके बावजूद रुपये नहीं मिलने पर इसकी शिकायत भिवानी पुलिस अधीक्षक को दी। 14 सितंबर को उनका केस दर्ज किया गया। इसी मामले में जांच अधिकारी एएसआई रमेश ने बताया कि आरोपी रिसाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें