गंदे नाले में पड़ा मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। गांव रोहड़ में सुबह एक 32 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला है। मामले की सूचना गांव के सरपंच द्वारा पुलिस को दी गई है। सूचना मिलते ही डीएसपी सुनील कुमार व एसएचओ बलवान सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में जींद से एफएसएल टीम को बुलाया और जांच की। मृतक की पहचान कैथल जिले के गांव राय खेड़ी निवासी जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए बयान में मृतक जोगिंदर के पिता हरदीप सिंह ने बताया कि जोगिंदर की करीब एक साल पहले गांव रोहड़ में शादी की गई थी। शादी के एक महीने बाद ही दोनों के बीच में तलाक हो गया था। जोगिंदर कल घर से जींद जाने की बात कह कर सफीदों आया था। इसके बाद उन्हें आज सुबह उसके मृत पाए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने उसके पिता के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले के जांच अधिकारी चंद्र ने बताया कि आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। फिलहाल एक नजर में देखने से लग रहा है कि युवक ने अत्यधिक शराब पीने की वजह से वह नाले में गिर गया। कोई होश नहीं होने के कारण उसकी नाले में ही मौत हो गई। क्योंकि मृतक के शरीर पर चोट आदि के कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह का पता चलेगा।