दुष्कर्म का आरोप युवक 24 घंटे में गिरफ्तार
भिवानी : दिल्ली स्थित एक कंपनी में काम करने वाली भिवानी जिले की एक युवती के साथ दुराचार के मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी को एफआईआर दर्ज करने के बाद 24 घंटे में ही दिल्ली में छापामारी कर शुक्रवार रात को ही गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
भिवानी- जींद मार्ग स्थित एक गांव में रहने वाली 25 वर्षीय लड़की काफी समय से दिल्ली के मयूर बिहार इलाके में एक कंपनी में कार्यरत थी। उसके साथ ही कंपनी में कार्यरत मनीष शर्मा नामक युवक ने बहाने से होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि दुष्कर्म कर उस दौरान चालाकी से उक्त युवक ने अश्लील तस्वीरें बना ली। यह तस्वीरें दिखाकर उक्त युवक उसे ब्लैकमेल करता रहा। वर्ष 2015 से 2017 तक ब्लैकमेल कर जहां चाहता वहां बुलाकर यौन शोषण करता रहा। इस मामले में महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी देवी ने शुक्रवार को ही मामला दर्ज कर छापे मारी शुरू की। थाना प्रभारी लक्ष्मी देवी के नेतृत्व में दिल्ली के प्रताप नगर मयूर बिहार में छापा मारकर शुक्रवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के 24 घंटों के अंदर ही आरोपी मनीष शर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे भिवानी लाकर पूछताछ की।
---
आरोपी को भेजा जेल
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
--- लक्ष्मी देवी, प्रभारी महिला थाना ----