फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की सुरक्षा में मिली लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप राय की आकस्मिक चेकिंग में शनिवार को बैंकों की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही उजागर हुई। उत्तरांचल ग्रामीण बैंक में तो अब तक सायरन नहीं लग सका है। जबकि कूर्मांचल बैंक का सायरन खराब होने के कारण बज नहीं सका। पुलिस ने सुरक्षा में कोताही बरतने को लेकर बैंक प्रबंधकों को नोटिस जारी किए है। एसपी सिटी की चेकिंग में लापरवाही मिलने पर पुलिस के नियमित बैंकों की चेकिंग के दावों की भी पोल खुल गई।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप राय ने सीओ सिटी चंद्रमोहन नेगी के साथ बैंकों की सुरक्षा का जायजा लिया। अग्रसेन चौक से लेकर सहारनपुर रोड के पांच बैंकों का निरीक्षण किया। उत्तरांचल बैंक के अंदर पहुंचकर एसपी ने प्रबंधक से सायरन बजाने को कहा तो उनका जवाब चौंकाने वाला था। बताया गया कि बैंक में सायरन नहीं लगा है। एसपी ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्हाेंने जल्द से जल्द सुरक्षा के मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए। कूर्मांचल बैंक में भी सायरन नहीं बज सका। बैंक तंत्र को नहीं पता था कि सायरन खराब चल रहा है। सेंट्रल बैंक के सीसीटीवी कैमरों को सही तरीके से लगाने को कहा गया, ताकि वह हर आने-जाने वाले की गतिविधियों पर नजर रख सके। एसबीआई बैंक का सायरन तेज आवाज के साथ बज सका। एक बार को आसपास के लोग चौंक गए, मगर पुलिस कर्मियों ने चेकिंग की बात कहकर उन्हें शांत किया। एसपी सिटी प्रदीप राय ने बताया कि सुरक्षा में चूक को लेकर ग्रामीण बैंक और कूर्मांचल बैंक के प्रबंधकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें