फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गया युवक डूबा, पांच घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले के गांव मिताथल के समीप मिताथल माइनर के हैड पर नहाने के दौरान सोमवार दोपहर को एक युवक डूब गया। जिसका शव करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद देर शाम को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान गांव मिताथल निवासी 24 वर्षीय नवीन के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार व गुजरानी पुलिस चौकी इंचार्ज विद्याधर भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर को युवा मिताथल हैड पर नहा रहे थे कि इसी दौरान नवीन नामक पानी के अंदर डूब गया। पहले तो ग्रामीणों ने पानी के अंदर डूबे युवक की तलाश की। युवक नहीं मिलने पर इसकी सूचना गुजरानी पुलिस चौकी में दी गई। इसके बाद सदर पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और डूबे हुए युवक का शव तलाशने का प्रयास किया। मगर कई घंटों की मशक्कत के बाद भी शव नहीं मिला। इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी गई और मिताथल हैड पर पानी का स्तर कम कराने के लिए पीछे से नहरी पानी को बंद कराया गया।। पानी कम कराने के बाद भी ग्रामीणों को शव नहीं मिला तो पुलिस के गोताखोर बुलाए गए। पुलिस के गोताखोर व ग्रामीणों ने करीबन पांच घंटे बाद शाम छह बजे युवक के शव को ढूंढ निकाला और फिर उसे नहर से बाहर निकाला गया। देर शाम तक युवक नवीन के शव को भिवानी जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां पर मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गुजरानी पुलिस चौकी इंचार्ज विद्याधर ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई संदेश का बयान दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगामी कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस के गोताखोरों की मदद से शव को काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें