फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव चांग में घमासान के बाद इमरजेंसी में भिड़े दो गुट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले के गांव चांग में सोमवार शाम को दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। तेजधार हथियार से एक-दूसरे पर वार किए गए। झगड़े में छह लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार इमरजेंसी लाया गया। इमरजेंसी में भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ और सारा सामान इधर-उधर फेंक दिया। इमरजेंसी में हुए हंगामे के बाद कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर दिनोद गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सात लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

जिला सामान्य अस्पताल मेें उपचार के लिए लाए गए बजरंग व उसकी मां भाली ने बताया कि शाम करीबन पांच बजे उनके परिवार के ही कुछ लोगों ने हथियारों से उन पर हमला कर दिया। हमले में उसके बेटे के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं भाली के सिर व चेहरे पर चोटें लगी हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के ही कुछ लोग उनके मकान पर जबरन कब्जा जमाना चाहते हैं।
जबकि दूसरे पक्ष के घायल अजय ने बताया कि अचानक ही उन पर हथियारों के साथ हमला कर दिया गया। इस झगड़े में सोमबीर की उंगली पर तेजधार हथियार से चोटें पहुंचाई गई हैं, जबकि महिला राज व वालिया व्यक्ति को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया है। जिन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं। अजय का आरोप है कि जब घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया जा रहा था तो गाड़ी के जरिए पीछे से बाइक को टक्कर मारी गई। इसमें उनके पूरे शरीर पर घसीट के भी गंभीर निशान बन गए हैं। जैसे तैसे वह अस्पताल पहुंचे, मगर यहां आने के बाद भी उन पर आरोपियों ने हमला कर दिया। आपात विभाग में घायलों को उपचार देने के दौरान ही फिर से झगड़ा करने आए करीबन छह-सात लोगों ने आपात विभाग में भी जमकर तोड़फोड़ कर मरहम पट्टी करने का सामान भी पूरी तरह से बिखेर दिया। आपात विभाग के स्टाफ सदस्यों ने बताया कि अचानक ही कुछ लोग घायलों पर हमला करने दौड़ पड़े। उनके हाथों में हथियार भी थे।
विज्ञापन

गांव चांग में दो गुटों के बीच झगड़ा होने की सूचना पर पुलिस की टीम भी मौक पर पहुंची थी, लेकिन तब तक घायल जिला सामान्य अस्पताल में जा चुके थे, अब घायलों का बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-विद्याधर, इंचार्ज गुजरानी पुलिस चौकी।

उनके पास भिवानी जिला सामान्य अस्पताल से फोन पर सूचना हुड़दंगबाजी की सूचना मिली थी, जिस सूचना पर चौकी से उनकी टीम मौके पर पहुंची और सार्वजनिक स्थल पर हंगामा कर रहे करीब सात लोगों को काबू किया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग मचाने पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

दशरथ, चौकी इंचार्ज दिनोद गेट पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें