फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश विनोद के साथ दो हत्याएं करने वाले पूर्व सरपंच ने निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। इनामी बदमाश विनोद मित्ताथल के साथ मिलकर दो हत्याओं में शामिल कुसुंभी गांव के पूर्व सरपंच ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बदमाश विनोद की गिरफ्तारी के बाद से ही फरार चल रहे पूर्व सरपंच का शव शनिवार सुबह खेत में मिला। शव के पास जहर की दो शीशियां मिली हैं। वहीं उल्टी करने के भी निशान है। 20 मई की रात को पकड़े गए इनामी बदमाश विनोद मित्ताथल ने पूछताछ के दौरान दो हत्याओं में कुसुंभी के पूर्व सरपंच शेर सिंह के शामिल होने की बात कही थी। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां परिजनों के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कुुसुंभी वासी पूर्व सरपंच 62 वर्षीय शेर सिंह के घर को बदमाश विनोद ने अपना ठिकाना बनाए था। वह अक्सर भिवानी आने पर यहीं ठहरता था। यहीं से रुपये भी गांव में भेजते थे। पुलिस पूछताछ में बदमाश विनोद ने बताया कि शेर सिंह उसका खास था। शेर सिंह को उसने अपने साथी प्रवीण के पिता की हत्या और साथी नवीन शर्मा की हत्या में भी साथ रखा और शेर सिंह ने भी गोली चलाई थी। नवीन शर्मा का शव हत्या कर हेतमपुरा-ललहाना मार्ग पर झाड़ियों में जला दिया था। मृतक नवीन शर्मा भी बदमाश विनोद का साथी था और कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा। इसी तरह वर्ष 2016 में सूई-बलियाली मार्ग पर पर दांग रोड सड़क किनारे झाड़ियोें में प्रवीण के पिता जयबीर की हत्या कर शव जला दिया था।
शवों की पहचान नहीं होने से आराम से रह रहा था सरपंच
बदमाश विनोद मित्ताथल और उसकी गैंग के अन्य सदस्य हत्या करने के बाद शवों को जला देते थे। जिससे मृतक की पहचान नहीं होती और मारने वाले का भी पता नहीं लगा। बदमाश विनोद के साथी प्रवीण के पिता जयबीर और उसके साथी नवीन शर्मा की हत्या में भी ऐसे ही हुआ। पहचान नहीं होने के कारण हत्या में शामिल लोग आराम से अपने घर रह रहे थे। पूर्व सरपंच शेर सिंह भी अपने घर पर रहा। जब बदमाश विनोद पकड़ा गया तो मृतकों की पहचान हुई।
विज्ञापन

बदमाश के और भी हैं सहयोगी
बदमाश विनोद मित्ताथल का सहयोग देने और उसे शरण देने वाले और भी हैं। पुलिस पूछताछ में कुछ के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अब हरेक केस की जांच में जुटी है।
पूर्व सरपंच शेर सिंह ने जहरीला पदार्थ निगला है। मृतक शेर सिंह बदमाश विनोद मित्ताथल का सहयोगी रहा है। दो हत्याओं बदमाश प्रवीण के पिता जयबीर और बदमाश का साथी नवीन शर्मा की हत्या में भी नाम आया। पूर्व सरपंच विनोद के पकड़े जाने के बाद से ही फरार था।
विज्ञापन

विरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वाटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें