फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक बेचने के नाम पर ठगे 25 हजार, वापस मांगे तो चाकू दिखा छीने 48 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। माध्य प्रदेश के जबलपुर से ट्रक खरीदने भिवानी पहुंचे चार दोस्तों के साथ ठगी करने व डिलीवरी के दौरान चाकू दिखा 48 हजार रुपये की नगदी छीनने के आरोप लगे हैं। शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट, धोखाधड़ी और रुपये छीनने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जबलपुर निवासी अभिषेक जैन, सोमिल जैन, आकाश सोनी व हर्षित जैन ट्रक खरीदने के लिए 9 मई को भिवानी आए थे। राजेश कुमार द्वारा उन्हें एक ट्रक दिखाया था, जिसका मालिक चरखी दादरी निवासी सुनीत बताया गया। उन्होंने वाहन के बारे में राजेश और सुनील से पूछा तो उन्होंने दावा किया था कि वाहन में कोई खराबी नहीं है। इस बात को मानते हुए उन्होंने ट्रक खरीद करने के लिए 25 हजार रुपये नौ मई को एडवांस में दे दिए थे, जबकि बाकी पैसे वाहन की डिलीवरी के दौरान देने की बात कही। राजेश कुमार ने सौदा पक्का करने के लिए उन्हें गुरुग्राम आने के लिए बोला। राजेश ने उन्हें ट्रक गुरुग्राम में रेत के व्यापार लगाने के लिए भी कहा। ट्रक में कोई खराबी मिलने पर एडवांस दिए 25 हजार वापस करने का भी भरोसा दिलाया था। राजेश ने उन्हें 26 मई को फिर भिवानी आने के लिए कहा। इस पर वाहन की जांच और इसे रेत के व्यापार में लगाने की बात हुई। 27 मई को जब वे अपने दोस्तों के साथ भिवानी पहुंचे तो राजेश उन्हें सुनील के पास ले गया। उनके साथ आए वाहन मिस्त्री ने ट्रक की जांच की तो खराबी बताई गई। इस पर उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो उन्हें रुपये देने से इनकार कर दिया। काफी देर बाद राजेश अपने वाहन में उन्हें बैठाकर ले गया और इसी दौरान गाड़ी सुनसान रास्ते पर रोक दी और पैसे मांगने पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी। इसी दौरान तीन अन्य युवक और वहां आ गए और सभी ने चाकू दिखा उनसे 48400 रुपये छीन ली। इसके बाद मामले की शिकायत भिवानी पुलिस अधीक्षक को दी गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, नकदी छीनने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें