फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाले 5

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। शहर के कीर्ति नगर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से एटीएम के जरिए 58 हजार 329 रुपये धोखाधड़ी से निकाली गई। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाने में दी गई। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कीर्तिनगर कॉलोनी निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि उसका घंटाघर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। उसने बताया कि दिसम्बर 2018 में उसने बैंक से एटीएम लिया था। गत 10 फरवरी को उसकी पुत्र वधू सपना ने उसके एटीएम से एक हजार रुपये सब्जी मंडी के समीप से निकलवाई थी। उसके बाद उसके बेटे प्रमोद ने 16 फरवरी को खाते से पैसे निकलवाने के लिए बोला तो एटीएम इस्तेमाल करने पर पता चला कि खाता तो जीरो बैलेंस हो गया है। इस पर उसने बैंक पहुंचकर पासबुक अपडेट कराई तो खाते से 58 हजार 329 रुपये धोखाधड़ी से निकाली जा चुकी थी। बैंक में जांच पड़ताल कराने के बाद उसे पता चला कि 11 फरवरी को उसके बैंक खाते से 20 हजार रुपये की नगदी जींद से निकाली गई। इसके बाद 12 फरवरी को एटीएम के जरिए 25 हजार रुपये की नगदी मंडी गोविंद गंज पंजाब से निकाली गई। इसके बाद 13 फरवरी को 13 हजार 200 रुपये की नगदी सेपरोन, नाहन हिमाचल प्रदेश से निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलबीर सिंह ने बताया कि उसका मोबाइल बैंक खाता से लिंक किया हुआ था, मगर उसके मोबाइल फोन पर भी पैसे निकालने का कोई मैसेज तक नहीं आया। उसने पहले मामले की शिकायत बैंक अधिकारियों को दी, इसके बाद सिविल लाइन पुलिस थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत दी। पुलिस ने बलबीर सिंह की शिकायत पर बैंक खाता से हजारों की नगदी उड़ाने के मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें