नाबालिग छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म
भिवानी। महम रोड स्थित गांव में नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाने के बाद बयान कलमबद्ध कर गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छ
लड़की ने पुलिस को बताया कि गांव के एक युवक ने बुधवार को उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को इस घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के बाद महिला पुलिस ने लड़की को कानूनी सहायता देकर बयान दर्ज कराए। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर गांव के एक युवक के खिलाफ अपहरण, जान से मारने की धमकी, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी युवक तक पहुंच जाएगी।