फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेशों पर पुलिस सुरक्षा में दिलाया जमीन पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेशों पर पुलिस सुरक्षा में जमीन पर दिलाया कब्जा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। न्यू पार्क कॉलोनी की विवादित जमीन पर कोर्ट के आदेशों पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन मालिक पीयूष को कब्जा दिला दिया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी विरोध किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में किसी की एक नहीं चली। पीयूष ने बताया कि उसकी माता उमा शर्मा के नाम से न्यू पार्क कॉलोनी में 403 वर्ग गज का प्लाट है। इस प्लाट पर पिछले काफी अर्से से स्थानीय लोगों द्वारा अवैध रूप से वाहन पार्किंग बनाई हुई थी। उनका कहना है कि उसकी मां उमा शर्मा ने धनराज नामक व्यक्ति से ये जमीन 1982 में खरीद की थी। जिसकी रजिस्ट्री भी उनके पास है। पीयूष ने बताया कि उनकी जमीन पर निर्माण कार्य से जब स्थानीय लोगों ने रोका तो करीबन छह माह पहले उन्होंने न्यायालय की शरण ली थी। इस पर न्यायालय ने अब जमीन पर निर्माण कार्य करवाने के लिए पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन पर बिजली निगम ने पिल्लर बॉक्स के साथ नगर परिषद द्वारा चबूतरा भी निर्माण कर दिया। इसी के साथ प्लाट के बीचोंबीच स्ट्रीट लाइट भी लगा दी गई, जिस पर उन्होंने नगर परिषद और बिजली विभाग को भी नोटिस भिजवाया था।
---
पार्क की है जमीन : प्रो. सुरेंद्र दलाल
प्रो. सुरेंद्र दलाल ने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से पार्क की जमीन पर अवैध तौर पर अधिकार जताया जा रहा है। 70 के दशक में कॉलोनी आबाद हुई थी। उस समय इस जगह को खाली छोड़ा गया था, मगर अब कुछ लोग इस जमीन पर निजी भूमि बताकर कब्जा कार्रवाई लेने पहुंच गए हैं। इस मामले में स्थानीय लोग भी कानून के दायरे में रहते हुए आगामी कदम उठाएंगे। वहीं नींव खुदाई के दौरान स्थानीय महिलाओं ने भी जमीन की पैमाइश कर रहे मजदूरों से भिड़ गई और पुलिस की मौजूदगी में ही तीखी नोंक झोंक करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
न्यायालय के आदेश पर निर्माण कार्य के लिए पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने की सभी लोगों से अपील की है और कार्य में किसी तरह की कोई रुकावट नहीं डालने का भी अनुरोध किया है। इसके बावजूद निर्माण कार्य में दखल दिया गया तो फिर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - बीर सिंह, बीटीएम पुलिस चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें