फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान
विज्ञापन

भिवानी। बडेसरा गांव की विवाहिता ने फांसी का फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। मृतका की करीब एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी और वह डेढ़ माह के मासूम बेटे की मां थी। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति, सास एवं तीन ननदों के विरूद्ध दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
रोहतक जिले के गांव मकड़ौली निवासी मृतका के पिता राजबीर ने बताया कि उसने 15 नवंबर 2016 को उसने अपनी 21 वर्षीय पुत्री पूजा की शादी गांव बडेसरा निवासी प्रदीप के साथ की थी। उसने शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था। शादी के बाद पूजा को 28 अक्तूबर 2017 को एक लड़का हुआ। वीरवार देर रात पूजा ने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर बड़ेसरा पहुंचे तो पूजा को मृत अवस्था में पाया। मृतका की मां शकुंतला देवी और पिता राजबीर ने बताया कि पूजा के ससुराल पक्ष के लोग उसे बार-बार दहेज के लिए तंग करते थे। दहेज की मांग को पूरा करने के लिए उन्होंने 30 नवंबर को ही अपनी दो भैंसे बेचकर दो लाख रुपये पूजा के ससुराल वालों को दिए थे। लेकिन, इसके बावजूद भी उनका लालच कम नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पूजा को उसके पति, सास तथा तीन ननदों ने मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर मृतका को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता के बयानों के आधार पर मृतका के पति प्रदीप, सास सावित्री तथा ननद ज्योति, किरण व पूनम के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
डेढ़ माह के मासूम को कौन देगा मां का दुलार
मृतका पूजा की मां शांतिदेवी का कहना था कि डेढ़ माह पूर्व जन्मे पूजा के बेटे ने ममता के आंचल की छांव का ठीक से अहसास भी नहीं हुआ कि उसके सिर से मां का साया उठ गया। सब इस चिंता में हैं कि दूध मुंहे बच्चे का लालन-पालन कौन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें