फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोविशील्ड का भंडार फिर खत्म, 150 लाभार्थी वापस लौटे

विज्ञापन
वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के कारण बंद पड़ा टीकाकरण केंद्र। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव रोधी टीके कोविशील्ड का स्टॉक सोमवार को फिर से खत्म हो गया है। स्टॉक खत्म होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने मजबूरी में जिले के 15 टीकाकरण केंद्रों को बंद करना पड़ा। स्टॉक न होने के कारण सोमवार को नागरिक अस्पताल का भी एक बूथ बंद करना पड़ा। वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने की सूचना पर करीब 150 लाभार्थी बिना टीकाकरण करवाएं ही लौट गए। विभाग के अधिकारियों की दलील है कि सोमवार देर रात तक वैक्सीन का स्टॉक आ जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को नागरिक अस्पताल के वार रूम सहित 15 केंद्रों पर टीकाकरण किया। सोमवार को स्वासथ्य विभाग ने महज 2700 डोज का लक्ष्य लिया था, इसमें से 2502 लाभार्थियों को वैक्सीन का टीकाकारण किया। इनमें से स्वास्थ्यकर्मियों को एक डोज, फ्रंट लाइन वर्कर को एक डोज, 18-44 आयु वर्ग के लाभार्थियों को 1933 डोज, 45-60 आयुवर्ग के लाभार्थियों को 404 डोज और 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को 163 डोज लगाई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में 852900 लाभार्थियों को वैक्सीन का टीका लगाने का लक्ष्य लिया था। विभाग द्वारा तय लक्ष्य में से 648461 लाभार्थियों को टीके लगाए जा चुके हैं, जोकि तय लक्ष्य का 59 फीसदी है। वैक्सीन की कमी के चलते स्वास्थ्य विभाग का वैक्सीनेशन अभियान भी प्रभावित हुआ है। जब से टीकाकरण अभियान शुरू किया है तब से विभाग हर माह वैक्सीन का टोटा झेल रहा है।
वर्जन :
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोमवार को 15 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। सोमवार को कोविशील्ड का भंडार खत्म होने के कारण सिर्फ कोवैक्सीन की ही पहली और दूसरी डोज लगाई गई है। कोविशील्ड की केवल दूसरी डोज ही लगाई गई है। उम्मीद है देर रात तक वैक्सीन डोज का स्टॉक आ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें