जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय केस का आंकड़ा तीन हो गया है। इनमें से दो मरीज ग्रामीण और एक मरीज शहरी क्षेत्र से है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 1906 सैंपल लैब में भेजे हैं। वहीं जिले के 1560 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने नागरिकों से वैक्सीनेशन करवाने और मास्क प्रयोग करने की अपील की है। संवाद