भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट आ रही है। वीरवार को कोरोना के सात नए मरीज सामने आए है, वहीं आठ कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए है। कोरोना की तीसरी लहर में 3950 संक्रमित सामने आ चुके है, जिनमें से 3869 मरीज स्वस्थ हो चुके है, जब 11 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 70 सक्रिय मरीज है, जिनमें से 53 मरीज ग्रामीण और 17 मरीज शहरी क्षेत्र से है। जिले में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए वीरवार को 1275 सैंपल लैब में भेजे है। हालांकि 917 सैंपल की रिपोर्ट पहले से लंबित है।
जिले के 10 मरीज अस्पताल में दाखिल है, जिनमें से पांच नागरिक अस्पताल, दो गुरुग्राम, एक दिल्ली और दो मरीज ईएसआई अस्पताल में उपचाराधीन है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 53 सक्रिय मरीज है, जिनमें से सीएचसी धनाना में आठ, सीएचसी कैरू में नौ, सीएचसी लोहारू में पांच, सीएचसी मानहेरू में 11, सीएचसी मीरान में सात, सीएचसी तोशाम में 10 और सीएचसी जमालपुर में तीन सक्रिय मरीज है।
वर्जन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज और तीमारदार के कोरोना सैंपल लिए जा रहे है। आमजन से अपील है कि मास्क और उचित सामुदायिक दूरी का पालन करें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।