फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 114 लोग संक्रमित तो 95 मरीज हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में शनिवार को कोरोना के 114 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही 95 मरीज स्वस्थ हुए हैं। दूसरी ओर कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन अभियान भी लगातार जारी है। शनिवार को नागरिक अस्पताल के वार रूम सहित 143 केंद्रों पर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। इनमें जिलेभर के 1372 लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लगाई है।
विज्ञापन

जिले में नए मरीज मिलने के बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2628 हो गया है, जबकि इनमें से पांच मरीजों की मौत और 1291 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना के फिलहाल 1332 सक्रिय मरीज हैं, इनमें से 35 मरीज अस्पताल में आइसोलेट हैं, जबकि 1297 होम आइसोलेट हैं। शनिवार को कोरोना की जांच के लिए 1350 सैंपल लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट रविवार सुबह तक आएगी।
लगातार बढ़ रहे कोरोना से मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग ने शहर व प्रत्येक सीएचसी और पीएचसी स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन लोग फिर भी लापरवाही बरत रहे हैं। शहर के मुख्य बाजारों में लोगों के चेहरे पर न तो मास्क है और न ही उचित सामुदायिक दूरी। वहीं अधिकतर दुकानों से सैनिटाइजर भी गायब हैं।
विज्ञापन

----
सीएचसी अनुसार संक्रमितों की जानकारी:
सीएचसी संक्रमित
धनाना 139
कैरू 131
लोहारू 65
मानेहरू 126
मीरान 129
तोशाम 120
35 संक्रमितों को किया अस्पताल में आइसोलेट
जिले के 1297 कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट है, जबकि 35 को अस्पताल में आइसोलेट किया हुआ है। इनमें से दो को योगीनाथ अस्पताल लोहानी, छह को ईएसआई अस्पताल, 11 को चघु अस्पताल, एक को कदम अस्पताल, सात को हिसार, एक को गुरुग्राम, दो को दिल्ली और पांच को नागरिक अस्पताल में दाखिल किया हुआ है।
जिले में 1372 लाभार्थियों को किया वैक्सीनेशन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जिलेभर के 1372 लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लगाई है। शनिवार को सात स्वास्थ्यकर्मियों को, चार फ्रंट लाइन वर्कर को, 188 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई है। इसके साथ ही 18 से 44 आयुवर्ग के लाभार्थियों को 788 डोज, 45 से 60 आयुवर्ग के लाभार्थियों को 198 डोज और 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को 187 डोज लगाई है। इनमें से 817 लाभार्थियों को पहली और दूसरी डोज लगाई है, जबकि 555 लाभार्थियों को बूस्टर डोज लगाई है। जिले में वैक्सीनेशन के लिए 840842 लाभार्थी हैं, जिनमें से 845135 को पहली और 729829 को दूसरी डोज लग चुकी है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण और जागरूकता अभियान जारी है। इसके लिए जिले में नागरिक अस्पताल सहित 143 स्थाई केंद्र बनाए हुए है। जिले में पहली डोज का लक्ष्य पूरा हो गया है, जल्द ही दूसरी डोज का लक्ष्य भी पूरा कर लिया जाएगा। आमजन से अपील है कि कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें। - डॉ. कृष्ण कुमार, कार्यवाहक सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें