फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दीपावली से पहले दुरुस्त होगी सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। दीपावली के मद्देनजर शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और स्ट्रीट लाइटों को सुचारु बनाने की तैयारी की जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष सुंदर अत्री ने बताया कि त्योहार से पहले गलियों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई के साथ पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए कचरा उठाने, नालियों की सफाई और खराब स्ट्रीट लाइटों की पहचान कर उन्हें ठीक करवाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी से काम करने तथा समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि त्योहार के दौरान नागरिकों को परेशानी न हो।

शहरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील
सुंदर अत्री ने कहा कि दीपावली खुशियों, स्वच्छता और रोशनी का पर्व है। शहर को साफ-सुथरा और रोशन बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर पालिका का प्रयास है कि त्योहार से पहले व्यवस्थाएं बेहतर बनाकर नागरिकों को स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करें। नगर पालिका और नागरिकों के आपसी सहयोग से बवानीखेड़ा को स्वच्छ, सुंदर और रोशन बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें