फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दिन खराब हो रही शहर की हवा, एक्यआई पहुंचा 270

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मौसम की नमी के कारण इस समय शहर का प्रदूषण स्तर खराब स्तर में पहुंच गया है। कुछ दिनों से शहर की हवा हर दिन खराब हो रही है। खराब भी इतना कि लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को शहर का एक्यूआई 270 दर्ज किया गया। वीरवार को भिवानी शहर को एक्यूआई 219 दर्ज किया गया था। प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण सांस और आंखों संबंधी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले हुई बारिश और ठंड की शुरुआत के कारण मौसम में नमी बढ़ गई है। इसी कारण धूल और प्रदूषण कण एक दूसरे से जुड़ गए हैं और वह ऊपर नहीं जा पा रहे हैं। ये कण वायुमंडल की निचली सतह में रहने के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है।
खेतों में जुताई और फसल निकालना भी एक कारण
खेतों में इस समय जुताई और बुआई का काम चल रहा है। इसके अलावा धान, बाजरा और मूंग की फसल निकाली जा रहा है। इससे काफी मात्रा में धूल के कण वातावरण में पहुंचते हैं। वातावरण में नमी के कारण ये कण प्रदूषण का कारण बनते हैं।
विज्ञापन

टूटी सड़कें भी बड़ा कारण
शहर की सड़कों की हालत बहुत ज्यादा खस्ता है। वाहन चलने के दौरान वहां धूल उड़ती है। यह भी प्रदूषण का एक बड़ा कारण है। इसके अलावा वाहनों और कारखानों से निकलने वाला धुआं भी प्रदूषण का कारण बनता है।
पराली जलाने की एक भी घटना नहीं
इस बार किसानों ने धान के अवशेष नहीं जलाए हैं। अगर पराली जलाई जाती तो हालात और भी बदतर हो जाते। जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा ने बताया कि जिले में इस बार अन्नदाता ने बहुत समझदारी का परिचय दिया है। अब तक पराली जलाने का एक भी मामला सामने नहीं आया है। सरकार और कृषि विभाग के जागरूकता अभियान से ही यह संभव हो पाया है।
इस तरह कर सकते हैं बचाव
सीएमओ डॉ. रघुबीर सिंह शांडिल्य ने बताया कि प्रदूषण से बचने के लिए मरीजों को एहतियात बरतनी चाहिए। बिना किसी कारण बाजार में न जाएं। जिन लोगों को आंखों में परेशानी है, वे चश्मे का प्रयोग कर सकते हैं। ज्यादा दिक्कत होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
इसलिए बढ़ रहा प्रदूषण
मौसम में परिवर्तन और कुछ दिन पहले हुई बारिश के कारण नमी बढ़ गई है। इस कारण धूल और धुआं वायुमंडल की निचली सतह में ही रुक जाते हैं। इसी कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है।
विज्ञापन

डॉ. एमएल खिचड़, मौसम वैज्ञानिक, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें