फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीआईए स्टाफ ने मादक पदार्थ सप्लायर को किया गिरफ्तार

Fri, 19 May 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 सीआईए प्रथम की गिरफ्त में मादक पदार्थ का आरोपी।  - फोटो : सीआईए प्रथम की गिरफ्त में मादक पदार्थ का आरोपी।
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए स्टाफ प्रथम ने मुंढाल रोड से एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर की पहचान हाल हांसी के उत्तम नगर निवासी कुणाल उर्फ नानू के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं, आरोपी के पास से करीब पांच लाख रुपये की कीमत की अफीम व 50 हजार रुपये की कीमत की चरस बरामद हुई है।
विज्ञापन

सीआईए प्रथम सदस्य एएसआई प्रीतम अपनी टीम के साथ मुंढाल टी प्वाइंट पर मौजूद थे। टीम को सूचना मिली कि रोहतक की तरफ से एक दिल्ली के नंबर प्लेट की गाड़ी आ रही है, जिसके अंदर भारी मात्रा में मादक पदार्थ है। टीम ने सूचना के आधार मुंढाल में नाकाबंदी की और सूचना में बताई गई गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली। गाड़ी के दौरान टीम को एक किलो अफीम और 510 ग्राम चरस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हांसी में बिड व हाल नेपाल के काठमांडू निवासी प्रदीप के कहने पर मादक पदार्थ नेपाल से लाकर हांसी सप्लाई के लिए जा रहा था। पुलिस की आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें