फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी में दाखिला पाने का 17 जनवरी तक मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने पीजी में प्रथम वर्ष के लिए वंचित विद्यार्थियों को अंतिम मौका देते हुए पोर्टल को खोलने का फैसला लिया है। वंचित विद्यार्थी 17 जनवरी तक दाखिला पा सकेंगे। डीएचई के जारी निर्देश के बाद विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में जुटे हुए है। शहर के राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज में एमएससी कंप्यूटर साइंस में महज तीन सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

डीएचई की ओर से यूजी कोर्स में दाखिले के बाद पीजी कोर्स दाखिले को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई थी। उक्त प्रक्रिया में कई बार तिथि को आगे बढ़ाया गया। फिर भी कॉलेजों में पीजी के प्रथम वर्ष के विभिन्न कोर्स में सीट खाली रहने के साथ विद्यार्थी भी किसी न किसी कारणवश दाखिला लेने से वंचित रह गए।
ऐसे में कॉलेजों की ओर से पीजी प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश पोर्टल खोलने की मांग की गई, ताकि खाली सीटों पर दाखिले हो सकें। जिसे देखते हुए डीएचई की ओर से दाखिले की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 17 जनवरी तक दिया गया है। इसको लेकर महानिदेशक उच्च शिक्षा, हरियाणा ने प्रदेश के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त व निजी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर पीजी कोर्स में प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए पोर्टल रीओपन करने के साथ दाखिले से संबंधित दिशा निर्देश जारी किए हैं। डीएचई के मुताबिक अब दाखिला फिजिकल काउंसिलिंग के जरिये होगा।
विज्ञापन

डीएचई ने जारी किए स्टाफ संबंधित निर्देश
कोरोना संक्रमण को बढ़ते देख प्रदेश में शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है। वहीं स्टाफ को लेकर डीएचई की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। डीएचई के निर्देशों के मुताबिक कॉलेज में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की फिजिकल अटेंडेंस प्रतिबंधित रहेगी।
वास्तविक शक्ति का 50 प्रतिशत स्टाफ कॉलेज और शेष 50 प्रतिशत घर से काम करेगा। इसको लेकर सभी संस्थानों में रोस्टर तैयार किया जाएगा। वहीं दिव्यांग व्यक्ति और गर्भवती महिला कर्मचारी को इसमें छूट दी गई है, जो घर से काम ही काम करेंगे।
ओपन काउंसिलिंग होगी
कॉलेज में पीजी कोर्स में दाखिला पाने के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कॉलेजों में ओपन काउंसिलिंग की जाएगी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय के जारी निर्देश के अनुसार 17 जनवरी तक दाखिला पा सकते हैं।
विज्ञापन

- प्रो. रेखा शर्मा, नोडल ऑफिसर, राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें