भिवानी। ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में पहल करते हुए चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय(सीबीएलयू) ने स्वयं प्लेटफार्म एवं इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर ई-कॉमर्स से संबंधित एक नए कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम इलेक्ट्रोनिक व्यवसाय एवं उससे संबंधित सभी पहलुओं को विद्यार्थियों के समक्ष रखेगा। इसके साथ ही इसको आसानी से समझने में विद्यार्थियों की मदद करेगा। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में तकनीकी एवं गैर तकनीकी दोनों पहलुओं को जोड़ा गया है।
यह कार्यक्रम स्वयं प्लेटफार्म के माध्यम से दुनियाभर के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त में उपलब्ध होगा एवं परीक्षा शुल्क के साथ विद्यार्थी सर्टिफिकेट भी अर्जित कर पाएंगे। यूजीसी की क्रेडिट ट्रांसफर पॉलिसी के तहत इस कार्यक्रम के चार क्रेडिट विद्यार्थी अपनी डिग्री या डिप्लोमा में ट्रांसफर करने के साथ इसका लाभ अपनी डिग्री में ले पाएंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधन विभाग के प्रो. विकास कुमार द्वारा किया जा रहा है। यह पूरी तरह से हिंदी भाषा में बनाया गया है। संवाद