मनीषा के घर पहुंची सीबीआई की टीम
- फोटो : संवाद
13 अगस्त को मिला था मनीषा का शव
मनीषा मौत मामले की जांच को लेकर लगातार चार दिनों से भिवानी के रेस्ट हाउस में डेरा डाले सीबीआई की टीम शनिवार को अचानक हरकत में आई और जांच के लिए फील्ड में उतर गई। सीबीआई के अधिकारियों ने एक ही दिन में उन सभी जगहों का मुआयना किया, जहां से मनीषा की मौत के सीधे तार जुड़े हैं। वारदात स्थल का मुआयना करने से लेकर परिजनों से मुलाकात और प्ले स्कूल और कॉलेज प्रबंधन से पूछताछ तक की गई। बतां दें कि गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी 19 वर्षीय प्ले स्कूल की शिक्षिका मनीषा का शव 13 अगस्त को सिंघानी नहर के पास बाजरे के खेत में मिला था। जबकि वह घर से 11 अगस्त की सुबह प्ले स्कूल जाने के लिए निकली थी। 12 अगस्त को मनीषा के पिता संजय ने लोहारू पुलिस थाना में बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सीबीआई की टीम ने चुनिंदा लोगों से ही की पूछताछ
मनीषा मौत मामले में सीबीआई की टीम ने चुनिंदा लोगों से ही पूछताछ की है। वारदात स्थल पर सीबीआई की टीम अकेले ही पहुंची थी। इसके बाद अकेले ही ढाणी लक्ष्मणपुर परिजनों से मिली और पिता, दादा सहित कुछ चुनिंदा परिवार सदस्यों से बातचीत की। इसके बाद प्ले स्कूल संचालक और फिर कॉलेज प्रबंधक से बात की और भविष्य में भी उनसे पूछताछ किए जाने को लेकर पहले ही आगाह कर दिया। जिस पर मनीषा मौत मामले की जांच में सहयोग करने के लिए भी कहा गया।
ये भी पढ़ें: मनीषा की हत्या या आत्महत्या: भिवानी पुलिस की जांच बंद, अब सीबीआई बताएगी तीसरे पोस्टमार्टम का राज; निगाहें टिकी